निर्दयी पिता ने तीन दिन की जुड़वां बेटियों को उतारा मौत के घ... - CG Sandesh

निर्दयी पिता ने तीन दिन की जुड़वां बेटियों को उतारा मौत के घाट, शव जमीन में गाड़े; कारण जान हो जाएंगे हैरान

दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें अपने घर के पास दफना दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकरी ने बताया कि आरोपी नीरज सोलंकी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट परिसर में शिशुओं के शव मिले।



उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक सोलंकी ने तीन जून को अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। गोयल ने कहा, ‘‘अदालत से अनुमति मिलने के बाद शवों को पांच जून को बाहर निकाला गया और मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।” डीसीपी ने बताया कि सोलंकी ने कथित तौर पर अपनी तीन दिन की बेटियों को इसलिए मार डाला क्योंकि वह बेटा चाहता था। बच्चियों का जन्म हरियाणा में एक निजी अस्पताल में हुआ था।

गोयल ने बताया कि सोलंकी अपनी पत्नी से यह झूठ बोल कर बच्चियों को दिल्ली लाया था कि किसी बीमारी की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल्ली लाने के बाद उसने बच्चियों को मार कर दफना दिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार था और शुरू में सोलंकी के पिता को पकड़ा गया जिसने बताया कि बेटियों के जन्म से वह खुश नहीं था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों के शव उनकी मां को सौंप दिए गए। सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें