CG : शिक्षकों की छुट्टियां अब ऑनलाइन...जानें कब से होगा लागू - CG Sandesh

CG : शिक्षकों की छुट्टियां अब ऑनलाइन...जानें कब से होगा लागू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आगामी सोमवार से अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों की छुट्टी पर अब डीपीआई की तरफ से नजर रखी जाएगी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है, जिसमें अवकाश स्वीकृति से लेकर, ज्वाइनिंग और छुट्टी के एक्सटेंशन तक की सुविधा होगी। आनलाइन पोर्टल(HR-MIS) के माध्यम से ही अब अवकाश की स्वीकृति होगी।



विभाग ने शिक्षकों की छुट्टी को लेकर सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को पत्र भेज दिया है। जानकारी दी गयी है कि https://eduportal.cg.nic.in/EducationMgmt/login पर जाकर अवकाश को स्वीकृत किया जा सकता है। सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को निर्देश दिया गया है कि 15 जुलाई से अब ऑनलाइन छुट्टी ही स्वीकृत की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें