डॉ. विनीता धुर्वे ने कराया 100 से भी ज्यादा जुड़वा प्रसव, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
डॉ विनीता धुर्वे द्वारा लगातार प्रसव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में उनके द्वारा ढाई साल में 100 से भी ज्यादा जुड़वा प्रसव कराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है उनके इस उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन की ओर से एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग, डॉ मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉक्टर हेमंत साहू एवं डीपीएम संदीप ताम्रकार के द्वारा उनको और उनकी समस्त टीम को शुभकामनाएं दी गई है। इस प्रकार दुर्ग जिले के प्रसव के क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य पूरा किया गया है , जो कि अपने आप में जिले के लिए एक उपलब्धि है। डॉक्टर विनीता धुर्वे द्वारा 2022 में 21 जुड़वा प्रसव कराया गया 2023 में 30 एवं 2024 में 6 महीने में 49जुड़वा डिलीवरी करवा कर टोटल 100 जुड़वा डिलीवरी नॉर्मल एवम् एलएससीएस के द्वारा करा कर मां और बच्चे का किसी भी प्रकार से नुकसान होने से बचा कर एक रिकॉर्ड बनाया है जो छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे भारत में एक रिकॉर्ड है ।