लक्ष्मीनारायण स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, छात्राओ... - CG Sandesh

लक्ष्मीनारायण स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, छात्राओं को भेंट की गई स्टेशनरी

रायपुर। लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम गुरुकुल हॉल में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भातखंडे ललित कला शिक्षक समिति के अध्यक्ष तरल मोदी जी ने किया मुख्य अतिथि टी.पी. शर्मा ने नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन, पुस्तक एवं मिष्ठान भेट कर स्वागत सत्कार किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र किसी भी स्थान पर पहुंचे वह अपने गुरुजनों के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही संभव हो पाता है । समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी ने संछिप्त उद्बोधन से विद्यालय की स्थापना एवं उपलब्धियों पर जानकारी देते हुए नवप्रवेशित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

 


कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय तरल मोदी द्वारा छात्राओं को सुभाशीष प्रदान किया गया ।इस अवसर पर समिति की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल, सम्मानीय सदस्य श्रीमती पूजा दानी, आर.के. गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे । गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती संध्या गुप्ता, कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या नाथ सिंह एवं लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्रीमती मनीषा गहोई के द्वारा साल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री एस.एस. सिद्दीकी, उच्च श्रेणी शिक्षिका लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति रायपुर की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल ने दिया इस अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक,शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें