सांकरा : गौठान से सौर ऊर्जा पम्प स्टार्टर चोरी, केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : गौठान से सौर ऊर्जा पम्प स्टार्टर चोरी, केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के गौठान से सौर ऊर्जा पम्प स्टार्टर चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम कंचनपुर निवासी राजेश साव ने पुलिस को बताया की उनके गाँव कंचनपुर के शासकीय गोठान में लगे सौर ऊर्जा पम्प स्टार्टर इका जैन कम्पनी का (Ecotron 5 HP DC Sub. Inbuild SPD) पुराना उपयोगी को 30 जून 2024 को कोई अज्ञात चोर कर ले गया है. जिसका आपपास पता तलास किया गया लेकिन कोई पता नहीं चला. 13 जुलाई को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें