CG : शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही सरकार की जनकल्याण... - CG Sandesh

CG : शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री की पहल पर लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान - सांसद श्री नाग

आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कोण्डागांव जिले के केशकाल विकासखंड स्थित ग्राम धनोरा में शनिवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
   
शिविर में शासन के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही लोगों से इसका लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की समझाईश दी गई।
   
शिविर के दौरान सांसद श्री भोजराज नाग ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार इस जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्रति क्विंटल धान के एवज में 3100 रुपये का भुगतान कर रही है, जो देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता तक पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसका लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ के तहत सभी से पेड़ लगाने की अपील की और उसका देखभाल करने के लिए भी कहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें