CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्ती... - CG Sandesh

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अनुमान

 रायपुर : बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से वर्षा होने का सिलसिला तेज हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना गया है।



रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि और बढ़ेगी, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है।

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। रविवार को भी राजधानी रायपुर में रुक रुककर बारिश होती रही।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें