छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान दुबई में हुवा होमियोपैथिक चिकित्सक ड... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान दुबई में हुवा होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का सम्मान ..

रायपुर :- होमियोपैथी के क्षेत्र में पिछले एक दशक से कार्य कर रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होमियोपैथी चिकित्सा के प्रति निष्ठा व सेवा भाव को देखते हुवे दिनांक 14 जुलाई को दुबई के बुर्ज अल अरब होटल में विश्व होमियोपैथी समिट में जिसमें विश्व के 25 देशों के लगभग 150 होमियोपैथिक चिकित्सको ने शिरकत किया इन सभी के बीच डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को बेस्ट होमियोपैथिक गैस्ट्रोइंट्रोलोगिस्ट व चर्म रोग विशेषज्ञ अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध वेस्टइंडीज़ के आल राउंडर क्रिसगेल के हाथों किया गया .डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी इससे पहले कई बार रायपुर ,बिलासपुर,नागपुर,उत्तराखण्ड,उत्तरप्रदेश,कोलकाता,जयपुर,में विभिन्न कार्यक्रमों सम्मानित हो चुके है ,करोना कॉल में इनके होमियोपैथी उपचार का लोहा पूरा छत्तीसगढ़ मान चुका है जहां इन्होंने बिना मास्क ग्लव्स और सैनिटाइज़र के मरीज़ को छूकर होमियोपैथी दवाईयो के ज़रिए पॉजिटिव मरिजो को ठीक किया था और लगभग 40000 लोगो को निःशुल्क (प्रिवेंटिव)दवाई भी बाटी थी .

इस समारोह में अतिथि के रूप में क्रिकेटर क्रिस गेल,जोंटी रोड्स,ब्रेट ली,सनथ जयसूर्या, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ,प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर,सांसद रवि किशन ,मनोज तिवारी ,दुबई के शेख व कई देशों के सांसद व मंत्री गण शामिल रहे
यह कार्यक्रम बर्नेट होमियोपैथी के द्वारा डॉ नीतीश चंद्र दूबे के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है .इस समिट का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के होमियोपैथी चिकित्सकों को एक जुट कर उनसे विचार विमर्श कर होमियोपैथी को विश्व पटल पर कैसे बढ़ाया जायें है .


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें