छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने 2... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बाढ़ जैसा हालात बन गए है। वहीं कई जिलों में अभी भी बारिश की स्थित उतनी अच्छी नहीं है। बता दें रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सरगुजा, सूरजपुर, बेमेतरा सहित 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसके साथ ही बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, कबीरधाम सहित 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।



इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक मौसम खराब रह सकता है। ईएमडी का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में आंधी चलने के साथ बिजली गिर सकता है। आज कांकेर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़ और राजनांदगांव में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार में मानसून की एक्टिविटी नॉर्मल ही रही। ज्यादातर हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होती रही। वहीं 1-2 जगहों पर भारी बारिश भी हुई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें