बीजापुर में नक्सली हमले में दो जवानों के शहीद होने पर सीएम स... - CG Sandesh

बीजापुर में नक्सली हमले में दो जवानों के शहीद होने पर सीएम साय ने जताया दुःख ,कहा- जवानों की शाहदत व्यर्थ नहीं जाएगी….

रायपुर। बीजापुर नक्सली हमले में दो जवान शहीद होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.



सीएम साय ने कहा, माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें