बागबाहरा : शादी में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : शादी में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

बागबाहरा के जैन भवन में भतीजे की शादी में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

हाडाबंद निवासी पदुम लाल मरकाम ने पुलिस को बताया की 15 जुलाई को वह अपने पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GE 3162 से अपने भतीजा लिलेश मरकाम की शादी में शामिल होने जैन भवन बागबाहरा गया था. 

शाम करीबन 07:30 बजे अपनी मोटर CG 06 GE 3162 को जैन भवन के पीछे मैदान दीवाल के पास हैण्डल लॉक कर खड़ी करके शादी कार्यक्रम में शामिल होने जैन भवन के अन्दर चला गया। रात्रि करीबन 08:30 बजे जैन भवन बागबाहरा से बाहर आकर देखा तो पदुम लाल की पैशन प्रो मोटर सायकल वहां पर नहीं थी. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला. कोई अज्ञात बाइक चोरी कर ले गया है. चोरी हुई बाइक की कीमत करीब 10000 रूपये बताई गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बी एन एस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें