नक्सल हमले में शहीद जवान को CM समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धां... - CG Sandesh

नक्सल हमले में शहीद जवान को CM समेत मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि,कहा-नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माना स्थित चौथी वाहिनी बटालियन पहुंचकर बीजापुर नक्सली हिंसा में शहीद जवान भरत साहू को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. शहीद जवान भारत साहू का पार्थिव शरीर कुछ देर में घर के लिए रवाना होगा.



इस दौरान सीएम साय ने कहा, बीजपुर में 17 जुलाई को नक्सली घटना हुई है. इस घटना में हमारे दो जवान शहीद हुए. साथ ही चार जवान घायल हुए हैं. कल घायल जवानों से मुलाकात हुई है. सभी खतरे से बाहर हैं. हम शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हैं. नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी. पूरे प्रदेश में नक्सली सिमटते जा रहे हैं. आने वाले समय में भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ जारी रहेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें