स्वास्थ्य विभाग का बाबू गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवा... - CG Sandesh

स्वास्थ्य विभाग का बाबू गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

 रायपुर। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क सूरज नाग को स्टाफ नर्स से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

 
 

बता दें कि सूरज नाग पर आरोप है कि उसने स्टाफ नर्स से दो साल के अध्यन्न अवकाश की मंजूरी के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी राजेंद्र नगर के विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित सूरज नाग के घर से की गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की ओर एक गंभीर इशारा किया है और एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें