सरायपाली : बाड़ी में कब्ज़ा किये हो कहकर बड़े भाई एवं भतीजे ने ... - CG Sandesh

सरायपाली : बाड़ी में कब्ज़ा किये हो कहकर बड़े भाई एवं भतीजे ने की मारपीट.

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम जामपाली में एक व्यक्ति से बाड़ी में कब्ज़ा किये हो कहकर उसके बड़े भाई एवं भतीजे ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.  

ग्राम जामपाली निवासी सत्यप्रकाश सिदार ने पुलिस को बताया 25 फरवरी 2024 को शाम लगभग 05.00 बजे वह अपनें घर के पीछे बाड़ी में खड़ा था,  तभी उसका बड़ा भाई रणजीत सिदार व भतीजा जगन्नाथ सिदार उसके पास आये और उसके हिस्से की बाड़ी को मेरा है तुम इस पर कब्जा क्यों किये हो बोलकर मुझे माँ-बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये, जान से मारनें की धमकी देकर लोहे के सरिया से मारपीट किये, जिससे सत्यप्रकाश के सिर में चोट आया एवं खून निकला.

घटना को देखकर पास में सत्यप्रकाश की पत्नि प्रतिमा सिदार बीच-बचाव की. इसके बाद सत्यप्रकाश ने घटना को अपनें जीजा लखेराम सिदार को मोबाईल के माध्यम से बताया,  जिसके बाद वह घर आकर एम्बुलेंस बुलवाकर ईलाज के लिये उसे अस्पताल लेकर गया.

मामले में पुलिस को शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें