छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों के होटल में भी संचालक का पहचान... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों के होटल में भी संचालक का पहचान उजागर होः बृजमोहन

 रायपुरः यूपी में चल रहे पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट विवाद के बीच रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से कहा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में भी होटल में पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट होने चाहिए। यूपी में चल रहे नेम प्लेट विवाद के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ संवेदनशील इलाकों में ऐसे लोगों द्वारा होटल का संचालन किया जाता है और वहां मांसाहार परोसा जाता है जिसकी पहचान करने में लोगों को दिक्कत होती है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए।


जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हमे नहीं करना चाहिए। संसाद ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें