बसना : दुकान अंदर घुसकर जबरन की पैसे की मांग, नही देने से अश... - CG Sandesh

बसना : दुकान अंदर घुसकर जबरन की पैसे की मांग, नही देने से अश्लील गाली गलौच कर दी झूठे केश में फंसाने की धमकी.

बसना थाना के पीछे बाजार पड़ाव में स्थित एक जूते चप्पल की दूकान में एक व्यक्ति ने अपने आप को किन्नर बताते हुए दुकानदार से पैसे की मांग की, जिसपर दुकानदार द्वारा पैसे नहीं दिए जाने से उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए झूठे केश में फंसाने की धमकी दी गई.

बसना निवासी अफान खैरानी पिता फिरदौस खैरानी उम्र 20 वर्ष ने पुलिस को बताया कि बाजार पड़ाव थाना के पीछे शु महल के नाम से उसका दुकान स्थित है. जहाँ 20 जुलाई 2024 को लगभग 1 बजे वार्ड क्रमांक 06 का  निवासी किशोर जो की अपने आप को किन्नर बताता है वह उसके दुकान अंदर घुसकर जबरन पैसा मांगा.

अफान ने बताया कि किशोर को पैसा नहीं देकर आगे जाओ कहने पर उसे तथा उसके साथ बैठी उसकी माँ अफसाना खैरानी को माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर झुठे केश में फंसा देने की धमकी दिया.

अफान ने बताया कि घटना को उसके दुकान के बाहर बैठे दोस्त मोबीन, अखलाक, ओवेश देखे व सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 331(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें