सरायपाली : मोटरसायकल से जा रहे एक व्यक्ति की डंडा से पिटाई. - CG Sandesh

सरायपाली : मोटरसायकल से जा रहे एक व्यक्ति की डंडा से पिटाई.

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम कालीदरहा में मोटरसायकल से जा रहे एक व्यक्ति को डंडा से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम कालीदरहा निवासी खिरसागर राणा ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई 2024 को सुबह करीबन 8:30 बजे वह अपने घर से मोटर सायकल में गांव के ही किराना दुकान जा रहा था, तब गांव का जितेन्द्र सागर अपने घर के सामने रोड में डण्डा लेकर खड़ा था जो उसे देखकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा. जिसपर खिरसागर राणा ने अपने मोटर सायकल को रोककर कर गाली देने से मना किया तो, जितेन्द्र अपने हाथ में रखे डण्डा से उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया जिससे वह अपने मोटर सायकल से गिर गया.

खिरसागर ने पुलिस को बताया कि गिरने से उसके बांये पैर के घुटना एवं बांये हाथ में चोट आया है, लड़ाई-झगड़ा को गांव के महेन्द्र नायक, एवं मंगलू बाघ देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें