छग विस के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज : अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, सदन में हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. आज साय सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वहीं दो ध्यानाकर्षण बिंदु भी लगाए गए हैं. सदन में आज जमकर हंगामा हो सकता है.वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 7 हजार 329 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है. इसपर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने होंगे.
सदन में दो ध्यानाकर्षण भी लगाया गया है. जिसमें भाजपा विधायक राजेश मूणत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिना निविदा और कार्यादेश के टी-शर्ट और टोपी की खरीदी किये जाने की ओर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे. वहीं अनिला भेंडिया, संगीता सिन्हा, सावित्री मनोज मण्डावी, प्रदेश की आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट वितरण का सुचारू रूप से संचालन नहीं किये जाने की ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें