सरायपाली : दूकान के सामने खड़ी बाइक चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : दूकान के सामने खड़ी बाइक चोरी

सरायपाली के पुराना मंडी के पास गाडी में रेडियम स्टीकर लगाने आए युवक की बाइक किसी ने दूकान के सामने से चोरी कर ली.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सिरशोभा निवासी महेन्द्र नायक 03 नवम्बर 2023 को अपनी हिरो ग्लेमर मोटरसायकल क्र. CG 06 GY 0652 से पुराना मंडी सरायपाली के पास गाडी में रेडियम स्टीकर लगाने गया था. 

करीबन शाम 5 बजे स्टीकर दुकान के सामने गाड़ी को खड़ी कर दुकान के अंदर चला गया. इसी दौरान उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली. चोरी हुई बाइक की कीमत 40,000 रूपये बताई गई.

महेंद्र अपनी गाडी का पता तलाश करते रहा, नहीं मिलने पर उसने 22 जुलाई 2024 को थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें