सरायपाली : सड़क हादसे में मजदूर की मौत
सरायपाली से अपने घर ग्राम बगईजोर पैदल लौट रहे मजदूर को पाण्डे कॉम्प्लेक्स के पास मोटर सायकल ने ठोकर मार दी. हादसे में मजदूर की मौत हो गई. मोटर सायकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश दास बैरागी पिता भजनदास बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी बगईजोर 10 जुलाई 2024 को मजदूरी करने सरायपाली गया हुआ था. मजदूरी कर पैदल वापस अपने ग्राम बगईजोर जा रहा था. रास्ते में पाण्डे कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचा था. तभी पीछे से बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG06 GX 2521 का चालक सचिन कुमार साहू निवासी सरायपाली अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे प्रकाश दास बैरागी वहीं पर गिर गया, उसे ईलाज हेतु CHC सरायपाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार साहू के खिलाफ अपराध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.