news-details

सरायपाली अंचल के अनेक स्कूलों में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया

माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गुरुपूर्णिमा उत्सव शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में धूमधाम मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादायिनी मां सरस्वती भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना से किया गया। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष विजय कुमार नायक मुख्य अतिथि थे।उसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों एवं अपने गुरुजनों का स्वागत तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ से किया गया साथ ही आरती थाल से आरती उतारकर अपने गुरूजनों का आशीर्वाद लिया । हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। संस्कृत में 'गु' का अर्थ होता है अंधकार (अज्ञान) एवं 'रु' का अर्थ होता है प्रकाश (ज्ञान)। गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

गुरु को महत्व देने के लिए ही महान गुरु महर्षि वेदव्यास जी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव द्वारा अपने शिष्यों को ज्ञान दिया गया था। इस दिन कई महान गुरुओं का जन्म भी हुआ था और बहुतों को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। इसी दिन गौतम बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन किया था।

प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा कि गुरु के बिना इस जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। गुरु का स्थान ईश्वर और माता पिता से भी ऊपर रखा गया है। गुरु ही मुनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। जिस प्रकार एक सुनार सोने को तपाकर उसे गहने का आकार देता है, ठीक उसी प्रकार एक गुरु भी अपने शिष्य के जीवन को मूल्यवान बनाता है। उसे सही गलत को परखने का हुनर सिखाता है। कहा जाता है कि एक बच्चे की पहली गुरु मां होती है, जो हमें इस संसार से अवगत कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर गुरु होते हैं जो हमें ज्ञान व भगवान की प्राप्ति का मार्ग बताते हैं। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला केन्दूढ़ार में भी गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान पाठक चंदन सिंह रात्रे, सुलोचना मांझी एवं सुंदर लाल डड्सेना उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला लांती में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक सत्यम स्वरूप पटेल, दुष्यंत पटेल,अजय अग्रवाल, पद्मलया साहू ,प्रधान पाठक प्राथमिक अक्षय साहू,विवेक रंजन पटेल, भीम कश्यप उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें