CG Transfer : वित्त विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिय... - CG Sandesh

CG Transfer : वित्त विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिये किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न विभागों में पदस्थ राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापनाओं पर भेजा गया है-

डॉ. अखिलेश कुमार सिंह – वित्त नियंत्रक, संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से अस्थायी रूप से अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।


आनंद मिश्रा – संयुक्त संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नवा रायपुर से उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में स्थानांतरित हुए हैं।
राजशेखर शर्मा – वित्त अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर को उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।
बदन सिंह ठाकुर – उप संचालक (वित्त), संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
राजीव कुमार झाड़े – मुख्य लेखा अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम, नवा रायपुर को अवर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
सलिल साहू – सहायक संचालक, संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन (आडिट प्रकोष्ठ), इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।


No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें