कोमाखान : गाली गलौज कर उठाकर जमीन में पटका, सिर में लगी चोट - CG Sandesh

कोमाखान : गाली गलौज कर उठाकर जमीन में पटका, सिर में लगी चोट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटखुर्द के तालाब के पास खड़ा होकर मछली पकडने वालों को देख रहे व्यक्ति को पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने गाली गलौज कर उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम खैरटखुर्द निवासी कार्तिक राम साहू खेती किसानी एवं ड्रायवरी का काम करता है. कार्तिक राम 24 जुलाई 2024 को दोपहर करीबन 03:30 बजे गांव के तालाब के पास खड़ा होकर मछली पकडने वालों को देख रहा था तभी उसी समय गांव का ही चिंताराम कंवर अपने खेत तरफ से आया और कार्तिक राम को पुरानी रंजिश की बातों को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कार्तिक राम को उठाकर जमीन मे पटक दिया, जिससे कार्तिक राम के सिर में चोटे आई है. घटना को पास मे खडे गांव वाले देखे सूने एवं बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चिंताराम कंवर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें