प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की बैठक 27... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की बैठक 27 को दिल्ली में, सीएम साय भी होंगे शामिल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की बैठक 27 जुलाई को दिल्ली में होने जा रही है. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. नीति आयोग की बैठक में शामिल होने सीएम साय शुक्रवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे.



बता दें कि नीति आयोग की स्थापना 2015 में हुई थी. राज्यों के संबंध में नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना, विकास को बढ़ाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है. इससे पहले देश में 1950 में योजना आयोग बनाया गया था, जो वर्ष 2014 तक लगातार काम करता रहा. उस समय इसका मुख्य काम पंचवर्षीय योजना तैयार कर विकास का एजेंडा तैयार करने का था.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें