सरायपाली : संकुल केंद्र में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम सह न्योत... - CG Sandesh

सरायपाली : संकुल केंद्र में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम सह न्योता भोज का आयोजन

संकुल केंद्र सरायपाली के विभिन्न विद्यालयों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के निर्देशन में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत खिलौना निर्माण, टी एल एम निर्माण एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ-साथ न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। 22 जुलाई 2024 को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कन्या सरायपाली के शिक्षक गौरी शंकर पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही 23 जुलाई 2024 को संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला लुकापारा में समस्त विद्यार्थियों को न्योता भोज करवाया गया।

इसी कड़ी में 24 जुलाई 2024 को शासकीय प्राथमिक शाला कन्या सरायपाली की शिक्षिका सुजाता भोई के जन्मदिन के अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को न्योता भोज में खीर, पुरी, सब्जी, मीठा एवं बड़ा आदि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान संबंधित विद्यालय के समस्त शिक्षिका उपस्थित थे । न्योता भोज में शामिल होकर विद्यार्थी बहुत ही खुश हो रहे हैं।

उपरोक्त न्योता भोज कार्यक्रम के लिए संबंधित शिक्षकों को संकुल प्राचार्य जितेंद्र कुमार बुडेक एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के द्वारा बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें