बढ़ी राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख, खाद्य विभाग ने जारी किये आद... - CG Sandesh

बढ़ी राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख, खाद्य विभाग ने जारी किये आदेश

रायपुर। प्रदेश में हो रहे राशन कार्ड नवीनीकरण की डेट शासन द्वारा और बढ़ा दी गई है। बता दें कि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का लगातार ई-केवायसी कार्य किया जा रहा है। वहीं खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, प्रदेश के सभी श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशन कार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है।

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ई-केवायसी कार्य अनिवार्य- खाद्य विभाग

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 77 लाख राशनकार्ड हितग्राही है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 70 लाख 26 हजार 106 राशन कार्डधारकों का नवीनीकरण कार्य किया जा चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में नवीनीकरण कार्य के पहले पायदान पर बीजापुर जिला है, जहां कुल हितग्राही 71,329 में से 71,109 हितग्राहियों ने नवीनीकरण कार्य करवाया है। साथ ही द्वितीय स्थान पर नारायणपुर जिला है, जहां 36,136 में से 35,790 हितग्राहियों ने नवीनीकरण करावा लिया है। साथ ही इसी प्रकार तृतीय स्थान पर सुकमा जिला है, जहां 78,703 हितग्राहियों में से लगभग 78 हजार हितग्राहियों ने अपना राशन कार्ड में नवीनीकरण का कार्य करवा लिया है।



प्ले स्टोर से कर सकते हैं ऐप डाउनलोड

वहीं खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड करके नवीनीकरण का कार्य किया जा सकता है। साथ ही हितग्राही उचित मूल्य दुकान में भी जाकर ऑनलाइन के माध्यम से अपना नवीनीकरण और ई-केवायसी का कार्य करवा सकते हैं।

ई-केवायसी और नवीनीकरण की सुविधा हैं निःशुल्क- खाद्य विभाग

ई-केवायसी के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन होना चाहिए. जिन सदस्यों का बाल आधार बना है, उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। इसके पश्चात् उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन से ई-केवायसी करा सकते है, साथ ही विदित हो कि राशनकार्ड में ई-केवायसी और नवीनीकरण की सुविधा निःशुल्क है। जिसके लिए हितग्राही को कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है, यदि ऐसा कोई करता है तो आप खाद्य विभाग की वेबसाइट में जा कर शिकायत दर्ज करवा सकते है।  



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें