भारत के इन दो राज्यों में बिलकुल न जाएं, यहां रेप-आतंकी हमले... - CG Sandesh

भारत के इन दो राज्यों में बिलकुल न जाएं, यहां रेप-आतंकी हमले का खतरा'

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर देशों में से एक अमेरिका को भारत में रह रहे अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। यहीं वजह है कि अब अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत घूमने निकले अमेरिका के नागरिक मणिपुर और जम्मू कश्मीर न जाएं। वहां आतंकी और नक्सली सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले करते रहते हैं। इसलिए वहां जान का खतरा हो सकता है।

 


इसके अलावा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी जाने से बचें। क्योंकि भारत के इन इलाकों में अशांति का माहौल है। हिंसा और आपराधिक गतिविधियां होती हैं। अमेरिका नहीं चाहता कि किसी दूसरे देश में उनके नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो। इसलिए बाइडेन सरकार अपील करती है कि भारत में रहने वाले अमेरिका के नागरिक अलर्ट रहें। अपनी जान और माल की सुरक्षा करें। अमेरिकी सरकार ने एंबेसी के जरिये एडवाइजरी भिजवा दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें