प्रदेश में हो रही घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, आ... - CG Sandesh

प्रदेश में हो रही घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, आने वाले समय में इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा : दीपक बैज

 रायपुर : कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Congress State President Deepak Baij) ने कहा कि प्रदेश में जो घटना घट रही है उस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, इसके खिलाफ हम विधानसभा घेराव करने निकले और यह प्रदर्शन सफल रहा। हजारों कार्यकर्ता पुलिस की बैरिगेटिंग के बाद भी पहुंचे

 


भाजपा द्वारा प्रदर्शन को फीका बताए जाने पर कहा कि, अगर कांग्रेस का प्रदर्शन फीका रहा तो सरकार इतनी डर क्यों रही थी जगह-जगह बैरिकेड लगाकर हमारे कार्यकर्ताओं को क्यों रोका जा रहा था, आने वाले समय में इससे भी बड़ा हमारा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष सरकार के खिलाफ जारी रहेगा हम जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से चर्चा कर बड़ी रणनीति बनाएंगे और इस भाजपा की निकम्मी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा। इस सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे साथ ही नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव को लेकर भी रणनीति बनाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें