बंसूला स्कूल में शिक्षा सप्ताह के चौथे दिवस पर लोक संगीत कार... - CG Sandesh

बंसूला स्कूल में शिक्षा सप्ताह के चौथे दिवस पर लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

शासन के आदेशानुसार 22 जुलाई से 28 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा सप्ताह का कार्यक्रम मनाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत आज चतुर्थ सप्ताह में प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में संयुक्त रूप से लोक संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बंसुला गांव के साव मानस मंडली के द्वारा पूरे वाद्य यंत्र के साथ उपस्थित होकरप्रस्तुत भजन एवं शिक्षाप्रद गीतों से बच्चे भाव विभोर हो गए। 


कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से प्रसन्न होकर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डडसेना सर एवम् प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक बेहेरा सर ने मानस मंडली को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक के प्रधान पाठक दिनेश डडसेना,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, राजेश भाई ,सुजाता प्रधान , राजेश साव, अनीता साहू ,सीता साह, एवम् पुष्पांजलि मैडम का विशेष सहयोग रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें