सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक आतंक... - CG Sandesh

सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ भी मुठभेड़ में भारतीय सेवा का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं चार अन्य घायल है। इस एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को भी ढेर कर दिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।



सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के कुमकाडी पोस्ट के पास कुछ आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया तो आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा वालों ने भी जवाबी कार्यवाही की। इस एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी दहशतगर्द मारा गया है। जबकि पांच जवान घायल हुए है।

कुपवाड़ा में पिछले एक महीने में यह चौथा एनकाउंटर है। केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं। तीन दिन पहले भी कुपवाड़ा में मुठभेड़ हुआ था। आतंकियों ने एक आतंकी को ढेर किया था. वहीं, एनकाउंटर में जख्मी जवान दिलावर सिंह शहीद हो गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें