बसना : शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ... - CG Sandesh

बसना : शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को ज्ञान और अवसरों से सशक्त बनाना- सरविन्द सिदार

गढ़पटनी में अभिभावक सम्मेलन व सामुदायिक सहभागिता के साथ शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में शिक्षा सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम के 7वें एवं अंतिम दिन सामुदायिक भागीदारी दिवस के रूप में मनाया गया। जहां अभिभावक सम्मेलन का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कैसे जन प्रतिनिधि, पालक एसएमसी पीटीए, पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी, न्योता भोज बढ़ावा देने जैसे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। अभिभावक सम्मेलन में प्रधान पाठक सरविन्द सिदार, सहायक शिक्षक लगन नाग, एसएमसी अध्यक्ष देवानंद उपाध्यक्ष, हरिचंद, सदस्यगण देवेन्द्र निषाद, अरविंद तामिल, रूखमणी, गनेशी, गीतांजलि, नरेशी, लक्ष्मी पटेल, सुखराम कलेत, सुजाता, सुशीलानिर्मला सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही जहां विद्यालय के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने पालको को बताया कि केन्द्र शासन निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को ज्ञान और अवसरों से सशक्त बनाना है। विद्यालय जहां प्रथम दिवस में टीएलएम का उपयोग जिसमें कबाड़ से जुगाड़, द्वितीय दिवस में एफएलएन के लक्ष्य पर जन जागरुकता अभियान, तृतीय दिवस पर खेल, योगाभ्यास से फिटनेस संबंधी जानकारी, चतुर्थ दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करना, पंचम दिवस में टैक्नोलॉजी का उपयोग, छठे सातवें दिवस में ईको क्लब के गठन एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर, एक पेड़ मां के नाम और आज सातवे दिवस पर सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों पंचायत प्रतिनिधियों,एस एम सी सदस्यों आदि संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी के साथ विद्यालय की आवश्यकतानुसार शाला को दान देने के अवसर, बच्चों को शाला समय से अतिरिक्त समय या शाला में शिक्षक के कमी होने पर अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था कर उनके नियमित कोचिंग की व्यवस्था, माताओं को प्रशिक्षित कर उनके घर में उपलब्ध सामग्री से बच्चों को सीखने में सहयोग हेतु दक्ष करना, बड़े-बुजुर्गों को आमंत्रित कर उनके माध्यम से बच्चों को स्थानीय कहानियाँ सुनाने की व्यवस्था, शाला में नियमित रूप से पढाई हो, सभी बच्चे नियमित रूप से समय पर शाला आएं, इस पर ध्यान देना और इस दिन शाला से बाहर के बच्चों का पूर्व से सर्वे करते हुए उन्हें भी शाला में प्रवेश दिलवाना सहित न्योता भोजन को बढ़ावा देने जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में बताया। 

वही शिक्षक लगन नाग ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति नेप 2020 की चौथी वर्षगांठ पर 22 से 28 जुलाई 2024 तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया है। शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभवकों तथा शिक्षकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिसी मेकर तथा स्टेकहोल्डर के साथ बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। निश्चय ही यह शिक्षा नीति बहुत ही असरकारक होगा जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।


अन्य सम्बंधित खबरें