बसना : बंसुला मिडिल स्कूल के दो छात्रों का प्रयास विद्यालय म... - CG Sandesh

बसना : बंसुला मिडिल स्कूल के दो छात्रों का प्रयास विद्यालय में चयन

पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला के दो छात्र सुमित चौहान एवम् प्रिंस कैवर्त का प्रयास विद्यालय कक्षा नवमी हेतु चयन हुआ है। प्रधान पाठक दिनेश डडसेना के मार्गदर्शन एवं सुजाता मैडम के अथक प्रयास से दोनों छात्र चयनित हुए । इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में षष्टम जार्ज पटेल पूर्व प्रधान पाठक एवं पंचायत प्रतिनिधि जन्मजय साव उपस्थित होकर दोनों बच्चों को सम्मानित किया तथा साथ में बाल कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं समिति के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । चयनित बच्चों को प्रधान पाठक दिनेश डडसेना,राजेश भोई, सुजाता प्रधान ,राजेश साव ,समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा ,अनीता साहू ,सीता मैडम एवं पुष्पांजलि मैडम ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें