नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू : कांकेर में नक्सली उत्पात, ब... - CG Sandesh

नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू : कांकेर में नक्सली उत्पात, बैनर लगाए और पर्चे फेंके गए

कांकेर । नक्सलियों का शहीदी सप्ताह रविवार से शुरू हो चुका है. इसके लिए नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर जारी किया है. साथ ही बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं. बैनर पर नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है.



जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे पेड़ पर बैनर पोस्टर लगाए हैं और बड़ी संख्या में पर्चे फेंके हैं. नक्सलियों ने बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों की शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की. नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि क्रांतिकारियों के संकल्प के साथ हर गांव, पंचायत, कस्बे, गली और शहर में शहादत सप्ताह मनाएं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें