महासमुंद : एक कार की ठोकर से युवक का बायां पैर बुरी तरह से ह... - CG Sandesh

महासमुंद : एक कार की ठोकर से युवक का बायां पैर बुरी तरह से हुआ फैक्चर, घटना के 4 माह बाद अपराध दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के लभरा चौक के पास एक कार की ठोकर से युवक का बायां पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया, घटना के 4 माह बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

सुंदरनगर रायपुर निवासी अश्वनी कुमार डडसेना ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च 2024 को वह बागबाहरा के तहसील कार्यालय से अपना काम कराकर रायपुर जाने के लिये अपनी होंडा मोटर सायकल क्रमांक CG 24 F 3770 में अपने साथी गुरू केवल प्रकाश के साथ निकला था और लभरा चौक के पास पीछे से आ रही स्कोडा कार क्रमांक CG 07 MB 0285 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर अश्वनी के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

एक्सीडेंट करने से अश्वनी के साथी गुरूकेवल प्रकाश मोटर सायकल से बाहर फेका गया व अश्वनी मोटर सायकल में फंस कर दब गया. इसके बाद एक्सीडेट करने वाले कार ने अश्वनी के पास आकर मैं तुम्हारा महासमुंद में ईलाज करता हूं. तथा कार चालक अपना नाम डांक्टर होरेब बताया और आईकार्ड, आधारकार्ड दिखाया।

अश्वनी ने बताया कि उसी समय योगेश चंद्राकर उसके पास आया और उसके दोस्त गुरूकेवल प्रकाश दोनो उसे उठाकर योगेश ऑटो पार्टस दुकान में ले गये. इसके बाद 112 गाड़ी आयी जिसमें अश्वनी को स्टेचर में डालकर गाड़ी से शासकीय अस्पताल महासमुंद लेकर गये. जहाँ से उसे रायपुर रिफर कर दिया गया.

अश्वनी ने बताया कि उसके बांये पैर के कमर में फैक्चर हो गया था जिसका आपरेशन करके बांये पैर में कमर से नीचे तक लोहा प्लेट डालकर सर्जरी किया गया है. जिसके बाद वह चलने फिरने के लायक हो गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें