सिंधु दुर्ग के जंगल में लोहे की जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी म... - CG Sandesh

सिंधु दुर्ग के जंगल में लोहे की जंजीर से जकड़ी मिली विदेशी महिला, कई दिनों से थी भूखी प्यासी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थिति जंगल में एक अमेरिकी महिला जंजीरों से बढ़ती मिली है। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट, तमिलनाडु के पते वाले आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। महिला का नाम ललिता कायी है।‌


पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सिंधुदुर्ग स्थित एक जंगल में अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से बंधी मिली है। आशंका है कि उसका पति मुंबई से 450 किलोमीटर दूर उसे जंगल में अकेला बांध कर चला गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक स्वास्थ्य कारणों से भी जूझ रही थी। वह मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली है। लेकिन पिछले 10 वर्षों से तमिलनाडु में रह रही थी। उसका पति तमिलनाडु का ही बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि एक चरवाहे ने जंगल में महिला के चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक महिला लोहे की जंजीरों में पेड़ से बधी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

फिलहाल पुलिस महिला के रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश में लगी है। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वह काफी कमजोर है। वह कितने दिनों से जंगल में बंधी हुई थी अभी इसका पता नहीं चला है। हमें लगता है कि तमिलनाडु के रहने वाले वाले उसके पति ने उसे वहां बांधा और भाग गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें