Amarnath Yatra 2024: नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अमरनाथ... - CG Sandesh

Amarnath Yatra 2024: नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अमरनाथ यात्रा, अब तक 4.70 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने में अब मात्र 20 दिन का समय रह गया है जब श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन पवित्र छड़ी मुबारक की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा पिछले वर्ष के मुकाबले नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार अभी तक 4.70 लाख के करीब श्रद्धालु अमरनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं जबकि गत वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 4.50 लाख थी। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष यह आंकड़ा 5 लाख को पार कर जाएगा।


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और संबंधित जिला प्रशासन के इंतजामों से यात्रियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव भी साझा किए हैं जिससे देश के अन्य श्रद्धालुओं में दर्शनों की उत्सुकता बढ़ी है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार कठिन अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष लगभग 22 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जिसमें अधिकांश की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से 1477 श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए बालटाल एवं पहलगाम के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 377 श्रद्धालु जिनमें 270 पुरुष, 104 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे जबकि पहलगाम के लिए 1100 श्रद्धालु रवाना हुए जिनमें 872 पुरुष, 150 महिलाएं, 66 साधू और 16 साध्वियां शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु 52 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर बालटाल एवं पहलगाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें