सरायपाली : अवैध शराब के खिलाफ दो मामलों में कार्यवाही, तीन ग... - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब के खिलाफ दो मामलों में कार्यवाही, तीन गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ दो मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब लीटर शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि भंवरपुर की ओर से एक मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GY 8446 पर एक बोरी में अवैध मदिरा लेकर 02 व्यक्ति सरायपाली की ओर जाने वाले है. सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु भंवरपुर रोड की ओर जाकर पुष्प वाटिका के पास दबिश दिया, जहाँ कुछ देर बाद भंवरपुर रोड की ओर से 2 व्यक्ति बोरी में कुछ समान लेकर आते दिखे.

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्तियों को घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम अजय ताण्डी पिता भरत ताण्डी उम्र 23 वर्ष निवासी हड्डासरार थाना बलौदा तथा समान लेकर पीछे बैठे व्यक्ति नाबालिग उम्र 17 वर्ष मिला. जिनके कब्जे से बोरी में रखे 50 पौवा अंग्रेजी स्पेशल गोवा व्हीस्की शराब जुमला 9000 ML कीमती 6000 रूपये एवं शराब परिवहन में उपयोग किये वाहन मोटरसायकल SP Shine CG 06 GY 8446 कीमती 50000 रूपये जुमला कीमती 56000 रूपये जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.

इसी तरह ग्राम दर्राभाठा तालाब के पास पीपल पेड़ के नीचे आरोपी नकुल सोना पिता मोहन सोना उम्र 48 वर्ष निवासी दर्राभाठा थाना सरायपाली के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(1)-LCG के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें