सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर छत्तीसगढी आर्केस्टा की गायिका और संचालक से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट.
सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक 02 में पुरानी रंजिश को लेकर एक छत्तीसगढी आर्केस्टा की गायिका और संचालक से अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम केजुवा निवासी गौचंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी एवं जय माता चंडी छत्तीसगढी आर्केस्टा का संचालन करता है, जिसका आर्केस्टा कार्यक्रम दिनांक 31.07.2024 को बड़े साजापाली के पास स्थित सूखापाली में लगा था तो वह अपने सह कलाकार गायिका कीर्ति महानंद एवं डांसर सिध्दी चेलकर को आर्केस्टा में जाने हेतु लेने उनके किराये के मकान विरेन्द्र नगर वार्ड नं0 02 सरायपाली गया था, जहाँ वह आर्केस्टा का समान व कपड़ा लेकर शाम करीब 06.30 बजे कीर्ती महानंद के किराये के मकान से निकल रहा था तो, मोहल्ले की संगीता मिश्रा पहले से दो-तीन लड़कों को फोन से बुलवा कर पुरानी रंजिश को लेकर कीर्ति महानंद को नचकारिन कहा जा रही है कहकर अपमानित कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर झुमा झटकी हाथपायी करने लगी. जिसे गौचंद पटेल बीच बचाव करने लगा तो संगीता मिश्रा का पति राकेश मिश्रा, देवर आशीष मिश्रा व प्रेम श्रीवास चारों एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर गौचंद व कीर्ति महानंद को चारों हाथ मुक्का से मारपीट किये, आशीष मिश्रा, कीर्ति महानंद के गले को पकड़कर नाली में गिरा दिया, तथा गले को दबा दिया था. जिसे गौचंद पटेल, सिध्दी चेलकर व मोहल्ले के अन्य महिलाओं ने देखे सुने बीच बचाव किये.
गौचंद पटेल ने बताया कि घटना के बाद डायल 112 के माध्यम से बेहोश हो चुकी कीर्ति महानंद को सरायपाली हास्पिेटल ले जाकर भर्ती करवाया गया. मारपीट उसे चोट आई है. मामले की शिकायत पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.