बसना : अनियंत्रित तेज रफ्तार कार राष्ट्रीय राजमार्ग पलटी 1 क... - CG Sandesh

बसना : अनियंत्रित तेज रफ्तार कार राष्ट्रीय राजमार्ग पलटी 1 की मौत, एक व्यक्ति घायल

बसना थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 कॉलेज के सामने मुसाफिर अड्डा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे से पलटी मार के फिट नीचे खेत चले जाने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया जिसे इलाज हेतु रायपुर रेफर कर दिया है।

बसना थाना से मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह अपने बेटे और चाचा रामजी पांडे पिता दिव्य नारायण पांडे सभी निवासी बाजीराव पारा रायगढ़ अपनी हुंडई कार चार पहिया वाहन से रायपुर से रायगढ़ की ओर तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 कॉलेज के सामने मुसाफिर अड्डा के पास अपहरान्त लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। 

जो सड़क से नीचे 5 फीट नीचे खेत मे घुस गयी। घटना से रामजी पांडे पिता दिव्य नारायण पांडे उम्र 85 वर्ष का मौके से मौत हो गयी। जबकि विजय सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु रायपुर रेफर कर दिया गया है। जिसकी सूचना पर बसना पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप कर विवेचना में जुटी है।


अन्य सम्बंधित खबरें