सिंघोड़ा : मोटरसायकल में गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार.
सिंघोड़ा पुलिस ने 1 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर NH 53 रोड़ ग्राम रेहटीखोल में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से मोटरसायकल में 4 किलो गांजा रखकर परिवहन करते पकड़ा है. जिसमे से एक नाबालिग की उम्र महज 14 वर्ष बताई गई है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक लाल कलर की हीरो होण्डा प्लेंडर क्र0 UP 90 E 5385 काला कलर के पिठ्ठू बैग में गांजा रखकर ओड़िशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं.
जिसपर पुलिस ने एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल जाकर नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया की एक लाल कलर की हीरो होण्डा प्लेंडर क्र0 UP 90 E 5385 आई, जिसे पुलिस ने रोका और वाहन एवं व्यक्तियो के तलाशी ली. तलाशी लेने पर वाहन चालक के पीछे बैठा व्यक्ति अपने पीठ में काला कलर का पिठ्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसपर आरोपी अविनाश कुमार त्रिपाठी पिता मुन्नालाल त्रिपाठी उम्र 26 साल निवासी थाना मार्का जिला बांदा(उ.प्र.), तथा विधि से संघर्षरत किशोर बालक उम्र 14 साल 07 माह से पिठ्ठू बैग मे भरा हुआ 04 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती 60000 रूपये, तथा घटना मे प्रयुक्त एक हीरो होण्डा प्लेंडर क्र0 UP 90 E 5385 कीमती 30000 रूपये, आरोपी अविनाश कुमार त्रिपाठी के पेंट के जेब से नगदी रकम 1500 रूपये, एक पोको कंपनी का मोबईल कीमती 10000 रूपये जप्त कर धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया.