सरायपाली : जमीन को लेकर विवाद, महिला ने दर्ज कराई शिकायत.
सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम पलसापाली में जमीन को लेकर विवाद होने से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रार्थिया अहिल्या पति शोभाराम प्रधान निवासी व कास्तकार ग्राम पलसापाली ने पुलिस को बताया कि ग्राम पलसापाली स्थित उनके संयुक्त स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि खसरा नबंर 163/1 रकबा 0.39 हे. को उनके रिश्तेदार मुरारी पिता ध्रुवो के द्वारा इस वर्ष 2024-25 में खरीब फसल बो दिया गया है और मना करने से गाली गलौज कर रहा है.
प्रार्थिया अहिल्या ने बताया कि पिछले वर्ष 2023-24 में इसी खसरा नंबर 163/1 रकबा 0.39 हे. के आधा हिस्सा को मुरारी पिता ध्रुवो के द्वारा धान बो दिया गया था, जिसपर अहिल्या ने पूछा कि हमारे खाता व हिस्से की भूमि को क्यों बोये हो, जिसपर मुरारी ने मुझे बंटवारा कम दिये थे इसलिए मैं आधा एकड़ बो रहा हूं कहा. तब अहिल्या भाई रिश्तेदार है सोंचकर कुछ नही बोला. जिसके बाद इस वर्ष वह उक्त खेत का पुरा खसरा 163/1 रकबा 0.39 हे. करे 05.07.2024 शुक्रवार को पुरा बो दिया. जिस बात की जानकारी होने पर अहिल्या ने जब उसे मना किया तो उसके साथ मुरारी गंदा गंदा गाली गलौज कर जो करना है कर लेना थाना रिपोर्ट कर लेना बोला.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 329(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.