बसना : शराब पीने की बात पिताजी को क्यों बताया कहकर की मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बन्सुला में मेन चौक स्थित नरोत्तम पान ठेला के सामने युवक के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बन्सुला निवासी लव कुमार साव 2 अगस्त को रात को खाना खाकर गुटखा खाने नरोत्तम पान ठेला गया था. गुटखा खाकर जा रहा था तभी रात करीब 8 बजे मुकेश साव एवं चन्द्रकांत साव आये और दोनों लव कुमार को गंदी-गंदी गाली गुप्तार किये. मुकेश साव ने मैं शराब पिता हूँ मेरे पिताजी को क्यों बताया है कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लव कुमार को हाथ मुक्का से मारपीट किया और धक्का दे दिया. जिससे वह जमीन में गिर गया. उसके बाद दोनों आरोपी लव कुमार के बांए पैर को लात से मारकर लात से कुचल दिये जिससे उसके बांए पैर में चोंटे आयी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुकेश साव और चन्द्रकांत साव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.