बसना : शनिवार को दरबार लगने के पूर्व पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर दरबार बंद करवाया
बसना विकासखंड के ग्राम बूटीपाली में चिकित्सा विज्ञान के विपरीत जड़ी बूटी खिलाकर महिलाओं का गर्भधारण का दावा कराने वाले बच्चा वाले बाबा के नाम से मशहूर बाबा का शनिवार को दरबार लगने के पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाकर दरबार ना लगाने के लिए सख्त हिदायत दी। जिस पर बाबा द्वारा अब दरबार नही लगाने की हामी भरते हुए लिखित में दिया है।
बसना थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपुत ने बताया कि बूटीपाली के बाबा पीताम्बर सिदार द्वारा मंगलवार और शनिवार को निःसंतान दंपतियों का चमत्कारिक उपचार, जड़ी बूटी और माता रानी के आशीर्वाद से दरबार लगाकर इलाज करता था। शनिवार को दरबार लगने पूर्व ही महासमुंद पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह के निर्देश एवं जिला प्रशासन के द्वारा की गयी जांच के परिप्रेक्ष्य में बाबा पीताम्बर सिदार को बसना थाना बुलाकर सख्त हिदायत दी गई कि मंगलवार और शनिवार को दरबार लगाकर निसंतान दंपतियों को संतान दिलाने के नाम पर गुमराह करने, भ्रम में डालने, अंधविश्वास फैलाने का काम बंद करे नही तो कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जिस पर बाबा पीताम्बर सिदार द्वारा सहमति प्रदान करते हुए भविष्य में किसी प्रकार दरबार लगाकर लोगों का इलाज, संतान दिलाने के नाम पर गुमराह करने, भ्रम में डालने, अंधविश्वास फैलाने की पुनरावृत्ति उसके उसके द्वारा नही किया जावेगा लिखित में लिखकर दिया गया। जबकि कुछ लोगों ने जांच कार्यवाही के पूर्व ही भ्रम फैला दिया गया था कि दरबार बंद हो गया।
जबकि 29 जुलाई 2024 को राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम में भंवरपुर नायाब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, बीएमओ नारायण साहू सहित पुलिस की टीम ग्राम बूटीपाली पहुंचकर बाबा पीताम्बर सिदार और गांव की महिलाओं बयान दर्ज पंचनामा बनाया गया है। जहां बाबा पीताम्बर सिदार ने कबूल किया था कि निःसंतान महिलाओं का ईलाज करता हूं। जिसका दरबार शनिवार और मंगलवार को दरबार लगने की बाद ही पता चलता की दरबार बंद है या चालू लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते शनिवार को दरबार लगने के पूर्व ही बाबा पीताम्बर सिदार को अंधविश्वास फैलाने शिकायत मिलने पर कड़ी और ठोस कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस प्रकार लोगों को अंधविश्वास और धोखाधड़ी होने बचाया।
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताया आभार
डॉ. दिनेश मिश्र अध्यक्ष अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने बुटिपाली के बाबा पितांबर के निसंतान दंपत्तियों को नीबू खिलाकर 15 मिनट में गर्भधारण होने, 4माह में 4किलो का स्वस्थ शिशु होने, बिना परमिशन सोनोग्राफी में बच्चे के न दिखने, बच्चे की तारीख, समय, दिन बताने, बिना जांच के गर्भ में जुड़वा बच्चे जैसी दावे व ग्रामीणों में अंधविश्वास भ्रम फैलाने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए महासमुंद के जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील है कि वे अंधविश्वास में ना फंसे, आवश्यक होने पर नजदीक के प्रशिक्षित चिकित्साक से संपर्क करे।