बसना : छिर्राचुआं से 40 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 2 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम छिर्राचुआं में एक आरोपी से करीब 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि भंवरपुर मोड NH 53 के पास मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम छिर्राचुआं रोड कांटा तालाब किनारे एक व्यक्ति हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति खड़ा मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा, जिसका नाम शिव कुमार साव पिता सुदर्शन साव उम्र 32 साल छिर्राचुंआ का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नीला रंग के 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखे 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में भरी प्रत्येक झिल्ली में करीबन 05-05 लीटर कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 8000 रूपये मिला जिसे जप्त कर शराब का मौके पर धारा 105 बीएनएसएस के तहत विडियोग्राफी किया गया है, तथा मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया.अन्य सम्बंधित खबरें