सरायपाली : क्यों अपशब्द बोला पूछने पर चार लोगों ने की मारपीट.
सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम अंतरझोला में एक व्यक्ति के क्यों अपशब्द बोला पूछने पर चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम अंतरझोला निवासी गजपति सेठ ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त 2024 को लगभग 10 से 11 बजे की बीच वह अपनें मोटर सायकल से मुर्रा मिल बलौदा में काम करनें आया था, जहाँ से दोपहर लगभग 2 बजे वह काम खत्म कर अपनें घर ग्राम अंतरझोला जा रहा था तो गांव की गली में मुन्ना डडसेना नें उसे अपशब्द बोला. जिसपर गजपति अपने घर में मोटरसायकल खड़ा कर बिरेन्द्र बेहरा के किराना दुकान के पास खड़ा मुन्ना डडसेना के पास गया और क्यों अपशब्द बोला कहकर पूछा तो मुन्ना डडसेना और उसके साथ खड़े अमित बेहरा, समित बेहरा, बिरेन्द्र बेहरा उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये.
गजपति सेठ ने बताया कि मारपीट करनें से उसके सिर माथा में एवं दाहिना हाथ में चोट लगा है, घटना के समय उपस्थित कविराज बारिक द्वारा बीच बचाव किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.