सरायपाली : बलौदा थाना क्षेत्र के दो गाँव में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, 15 लीटर महुआ शराब जप्त
सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत दो गाँव में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई है. जिसमे पुलिस ने कुल 15 लीटर महुआ शराब जप्त करने के सफलता हासिल की है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर सिरबोडा से पोडागढ की ओर जानें वाला है सूचना पर पुलिस ने सिरबोडा से पोडागढ जाने वाली कच्चा रास्ता में पहुंचकर घेराबंदी की, जहाँ कुछ देर बाद एक व्यक्ति आते दिखा, जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करनें पर अपना नाम नरेन्द्र भोई बताया एवं हाथ में पकडे प्लास्टिक झोला में महुआ शराब होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला में रखा एक पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 05 लीटर महुआ शराब, एक पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 02 लीटर महुआ शराब जुमला 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम पाईकपारा कच्चा रास्ता में घेराबंदी कर आरोपी कविराज मांझी उर्फ अमृत के कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़े का झोला में भरी हुयी 05 लीटर एवं तीन नग एक-एक लीटर वाली पानी बटल में भरी हुयी 03 लीटर महुआ शराब जुमला 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रूपये को जप्त किया.
उपरोक्त मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया.