बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार... - CG Sandesh

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र नगर में रॉ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने MCD को भी भेजा नोटिस

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, कोचिंग सेंटर मौत के चैंबर में तब्दील हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों से जुड़े मुद्दों पर आज सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया। कोर्ट ने कोचिंग संस्थानों में हाल ही में हुई घटनाएं जिसमे अभ्यर्थियों की जान चली गयी, उस पर पर चिंता जताई है।

 


केंद्र और दिल्ली सरकार से पूछा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार समेत एमसीडी से अब तक निर्धारित किए गए सुरक्षा मानकों के बारे में पूछा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें