सरायपाली : पुरानी बात को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी बात को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली में एक व्यक्ति के साथ पुरानी बात को लेकर मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

ग्राम डुमरपाली निवासी गोपाल बरिहा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 4 अगस्त को रात करीब 10 बजे वह अपनें घर के सामने गली में खड़ा था, उसी समय गांव के ही हरेकृष्ण जाल एवं अनिल बरिहा आये और पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करनें लगे, मना करने पर पर दोनों एकराय होकर गोपाल को हाथ झापड़ से मारपीट किये एवं जान से मारनें की धमकी दिये.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरेकृष्ण जाल, अनिल बरिहा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें