सरायपाली : पीएम आवास योजनान्तर्गत हरेली पर्व के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
सरायपाली : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हरेली त्यौहार के अवसर पर वृक्षा रोपण कार्यक्रम 04 अगस्त को ग्राम पंचायत सिरपुर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, जनपद पंचायत सीईओ नारायण बंजारा, सरपंच दीपा पटेल,भाजपा कार्यकर्ता धनेश्वर भास्कर, सुभाष प्रधान, सूरज नायक, एवं अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामवासी की उपस्थिति में, आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आवाहन पर * एक पेड़ मां के नाम*वृक्षा रोपण किया गया एवं*एक पेड़ मां के नाम*वृक्ष लगाने के लिए पौधों का वितरण किया गया।
कुमारी भास्कर ने
क्षेत्रवासियों को दी हरेली पर्व की शुभकामनाएं
जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने कहा छत्तीसगढ़िया मन के पहिलि तिहार हरेली के सुभ अवसर पर चढ़व गेड़ी, खेलव फुगड़ी, भौंरा अऊ बांटी, हमर संस्कृति, हमर गरब, पूजनीय हमर माटी, नांगर , बईला, गैती, रापा अऊ कुदारी, हरेली तिहार में रंगे हे छत्तीसगढ़ महतारी।
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक हरेली तिहार को कुमारी भास्कर ने छत्तीसगढ़िया वेश भूसा से मनाया ओर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।