बसना : बंसुला स्कूल में आयोजित होगा संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक
छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक कल उच्च प्रा शाला बंसुला में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें बंसुला,कुडेकेल, पोटापारा,मुड़पाहार, बंसुला दीपा,परस्कोल, जमड़ी, कस्तुरबा विद्यालय, से लगभग 200 पालक सम्मलित होंगे।
यह कार्यक्रम में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, बलदेव मिश्रा प्राचार्य, गोवर्धन डडसेना संकुल समन्यवक के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित विषयों पर चर्चा होगी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उच्च प्रा शाला के प्रधान पाठक दिनेश डडसेना,एवम् प्रा शाला के प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा पूरे स्टॉफ के साथ लगे हुए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें